रामपुर: ग्राम परसुपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Jun 21, 2025 शनिवार को सुबह ग्यारह बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम परसुपुरा में शुक्रवार सुबह निज़ाम की पत्नी आसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का कहना है कि आसिया की मौत बीमारी के कारण हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।