रामपुर: रोशन बाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रिक्शे से पहुंचे
Rampur, Rampur | Jun 21, 2025 शनिवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के रोशन बाग पार्क में चेतना योग संस्था द्वारा आयोजित योग शिविर में अनोखे अंदाज़ में शिरकत की। वे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार द्वारा चलाए जा रहे एक रिक्शे पर बैठकर योग शिविर पहुंचे, जो शहर में चर्चा का विषय बन गया।