रामपुर: BJP के रामपुर ज़िला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की, आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई
Rampur, Rampur | Jun 20, 2025 शक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में गंगवार ने नड्डा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और रामपुर के राजनीतिक हालात व संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा की।