गिरिडीह: करहरबारी चौरासी पंचायत स्थित मोमिन सोसाइटी का आम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
करहरबारी चौरासी पंचायत स्थित मोमिन सोसाइटी का आम इंतेखाबी प्रोग्राम रविवार को 2 बजे शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी कराई गई. इंतेखाब की प्रक्रिया समाज के वरिष्ठ सदस्य तैयब हुसैन फरीदी साहब की अध्यक्षता में सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।