भांडेर के सरसई थाना अंतर्गत गांव मुस्तरा में शुक्रवार रात रेत रॉयल्टी चेक पोस्ट पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 09 बजे की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, मुस्तरा गांव में रेत कंपनी का रॉयल्टी चेक पोस्ट संचालित है,रेत चेक पोस्ट को लेकर बिबाद था।