खलीलाबाद: ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई मानवता, नशे में सड़क पर गिरे युवक को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया
बाईपास स्थित अशोक स्तंभ के पास नशे की हालत में सड़क किनारे गिरे एक युवक को ट्रैफिक पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। व्यस्त मार्ग पर हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया और नशे की हालत में सड़क पर न चलने की सलाह दी। ट्रैफिक पुलिस की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।