अडकी: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में बंडामुंडा, सम्बलपुर (ओडिशा), कोलकाता, जमशेदपुर, रांची और खूंटी की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला रोमांचक था, जिसमें रेडवेल फुटबॉल क्लब, बंडामुंडा ने एसएस रवि ब्रदर्स को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।