बेलहर: बेलहर बाजार चकबंदी चौक पर स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल भागलपुर रेफर
Belhar, Banka | May 11, 2026 प्रखंड मुख्यालय बेलहर स्थित चकबंदी चौक पर तेज रफ्तार स्कार्पियो के जोरदार टक्कर से बाइक सवार श्रीनगर गांव का 55 वर्षीय पंकज कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना सोमवार की सुबह 10:30 बजे की है। घायल को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्कार्पियो जब्त कर लिया।