गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम चौकरी में खेत की रखवाली कर रहे 30 वर्षीय महीपत अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी गुरसरांय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।