रैणी: ओडपुर में भौमिया जी महाराज का दो दिवसीय हरिकीर्तन दंगल व भंडारा कल से, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
Reni, Alwar | Jun 17, 2026 अलवर। रैणी उपखंड के पाटन ग्राम पंचायत के ओडपुर में श्री श्री 1008 श्री भौमिया जी महाराज का दो दिवसीय विशाल हरिकीर्तन दंगल समारोह व भंडारा 18 से 19 जून तक होगा। गुरुवार प्रातः 9:15 बजे हवन-पूजन व 10:00 बजे हरिकीर्तन से शुरुआत होगी।