चंदिया: 24 वर्षीय महिला लापता, बाजार से घर नहीं लौटी, पुलिस जांच जारी
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़वार से एक 24 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने चंदिया थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।