घोड़ाडोंगरी: मध्यप्रदेश के टॉप 10 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची में शामिल होने पर सारणी में निलय डागा का भव्य स्वागत
बुधवार दोपहर 3 बजे सारणी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निलय डागा के नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश के टॉप 10 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, भी मौजूद रहे।