कैराना: कांधला के नाला गांव में बिजलीघर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग
Kairana, Shamli | May 14, 2026 कांधला क्षेत्र के नाला गांव स्थित बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ धरना—प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिस कारण किसानों के साथ ही आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की।