चूरू: पंच गौरव: चूरू के लिए खेजड़ी को 'एक जिला एक वनस्पति' के तहत चयनित किया गया, डेढ़ लाख पौधे तैयार
Churu, Churu | Jun 30, 2026 राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के तहत चूरू जिले के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी को 'एक जिला एक वनस्पति' के रूप में चुना गया है। उप वन अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इस साल जिले की विभिन्न पौधशालाओं में डेढ़ लाख से अधिक खेजड़ी और सह प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।