कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ में आंधी-बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Kotputli, Alwar | May 4, 2026
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक मौसम बदल गया। देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। कोटपूतली, नीमराना, बानसूर, पावटा और विराटनगर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।