लोहरदगा: बीएस कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में तीन घायल
सदर थाना क्षेत्र के बीएस कालेज के समीप मोटरसाइकिल और टीवीएस के बीच शाम में हुई टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर 2 घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है सदर अस्पताल में और निशांत उरांव को मंगलवार शाम 5:30 बजे रांची रिम्स रेफर किया गया!