नजीबाबाद: राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मामले में फरार अभियुक्त को नांगल पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नांगल पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़े मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम समीर उर्फ रूहान है, जो निकट सुल्ताना डाकू का किला, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था।