पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे RJD MLC सुनील सिंह ने एयरपोर्ट पर यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के जेल में मुख्तार अंसारी के कार्डियेक अरेस्ट से मौत के बाद बिहार में भी राजनीति तेज हो गई है। मुख्तार अंसारी को जहर दिए जाने के आरोप पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए RJD एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि जो आरोप लग रहे हैं अगर ऐसा हुआ है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, उन्होंने पप्पू यादव की नाराजगी पर अपनी बात रखी है।