बेगूसराय: बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बम ब्लास्ट, 5 पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान अचानक बम ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दरोगा समेत कुल 5 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम नामजद आरोपियों की तलाश मे