बेगूसराय: छौड़ाही थाना की पुलिस ने BNS के तहत अपहृत को फतुहा से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने BNS के तहत अपह्रता को फतुहा से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की दोपहर 01:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों छौड़ाही थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को बरामद कर लिया है.