बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में स्वच्छ एवं हरित पंचायत विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पंचायत सचिव हुए शामिल
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में बुधवार की दोपहर 02:00 बजे स्वच्छ एवं हरित पंचायत विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां जिले के सभी पंचायत के पंचायत सचिव शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर रवि कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया की पंचायत को कैसे स्वच्छ एवं हरित पंचायत बनाया जा सकता है.