बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 21 अक्टूबर को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में 21 अक्टूबर को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि आठवीं पास से लेकर स्नातक तक योग्यताधारी रोज़गार इच्छुक युवाओं को ऑन स्पॉट रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.