बांगरमऊ: उन्नाव में छात्र को लकड़ी न लाने पर टीचर ने पीटा, मिड डे मील के लिए पढ़ाई की जगह लकड़ी बिनवाने का आरोप
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के हीरामनपुरवा प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चों से लकड़ी बिनवाई जा रही थी और विरोध करने पर कक्षा पांच के छात्र की पिटाई कर दी गई। पीड़ित परिवार ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया है। आज बुधवार को दोपहर 4 बजे घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप म