स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 से 24 नवम्बर तक विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का वैश्विक थीम है एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम: सभी की जिम्मेदारी है। सिविल सर्जन डॉक्टर नरेन्द्र दहिया ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिले में विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।