एटा: एटा को मिलेगा आधुनिक एयरपोर्ट लेवल बस अड्डा, 65 करोड़ की लागत से होगा निर्माण: डीआरएम नरेश गुप्ता ने दी जानकारी
एटा जनपद मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड अब पूरी तरह आधुनिक रूप लेने जा रहा है। 65 करोड़ रुपये की लागत से यहां एयरपोर्ट स्तर का भव्य बस अड्डा बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रस्तावित परियोजना को स्वीकृति दे दी है।परियोजना के तहत पुराने बस स्टैंड को हटाकर उसी स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया परिसर विकसित किया जाएगा।