किरनापुर: किरनापुर तहसील में अब तक मात्र 42 मिमी औसत वर्षा दर्ज, गत वर्ष के मुकाबले काफी कम बारिश
तहसील किरनापुर में इस वर्ष अब तक केवल 42 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में काफी कम है। गत वर्ष इसी समय तक 163 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख से सोमवार लगभग प्रातः 8 बजे आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक वर्षा में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। सामान्य से कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ