कोरबा: नगर निगम के दशहरा मेले पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर मंच में बदलाव का आरोप लगाया, खर्च सार्वजनिक करने की मांग
Korba, Korba | Oct 16, 2025 नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक घण्टाघर ओपन थिएटर में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला और दशहरा मेला अब राजनीतिक विवादों में घिर गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी खर्च से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को भाजपा का राजनीतिक मंच बना दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि इस आयोजन में नगर निगम का फंड खर्च किया गया, लेकिन अब तक आय-व्य