बरगढ़: गर्मी बढ़ने से गहराया जल संकट, पानी की तलाश में गांवों की ओर आने लगे जंगली जानवर
Bargarh, Garhwa | Apr 16, 2026 बड़गड, रमकंडा व भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जलसंकट गहराने लगा है। जंगलों में जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे जंगली जानवर पानी की तलाश में अब गांवों की ओर रुख करने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई तालाब, चेकडैम और प्राकृतिक जलस्रोत समय से पहले ही सूखने लगे हैं। पानी की कमी के कारण जंगली ज