सिल्ली: पतराहातू में श्राद्धकर्म में शामिल हुए सुदेश महतो
Silli, Ranchi | Jun 5, 2026 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पतराहातू गांव निवासी आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा प्रमाणिक के पुत्र के श्राद्धकर्म में आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।