सदर: खुल्दाबाद पुलिस ने थाना परिसर से दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jun 9, 2026
थाना खुल्दाबाद पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना परिसर से ही पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आदेश यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी शांतिनगर झलवा, थाना धूमनगंज, प्रयागराज है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ थाना खुल्दाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 47/2026 मुकदमा दर्ज है