कठूमर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर श्रद्धांजलि, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भाजपा मंडल कठूमर ने द्वारका मैरिज गार्डन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और राष्ट्रवादी विचारों को याद किया गया।