छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे घुवारा क्षेत्र के ग्राम वीरों की शासकीय माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन और जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थ