कोईलवर: कोईलवर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक।
कोईलवर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया की सरस्वती पूजा के दौरान पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बैठक में जातीवाद गाने, शांति भंग करने वाले तत्व और रात्री 10 बजे तक गाना बजाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। ऐसा निर्देश दिया गया।