कोईलवर: शिवनगर डूमरिया से पूर्व के केस में फरार चल रहे एक वारंटी को गिद्धा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने अपने दल बल के साथ छापेमारी कर पूर्व केस में फरार चल रहे शिवनगर डूमरिया गांव से इसी गांव के स्थाई निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र प्रभास कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने दी।