कोईलवर: गिद्धा ओपी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
शनिवार को गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला की अध्यक्षता में ओपी परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । आयोजित बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया इस संबंध में गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने पूजा कमेटी को लाइसेंस लेने जारी गाइडलाइन में डीजे बजाने तथा शांति पूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा संपन्न करने की लोगों से अपील की गई।