अर्जुंदा: गुंडरदेही में सूने घर को बनाया निशाना, वकील के मकान से 5 लाख के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Arjunda, Balod | Apr 18, 2026 बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक वकील के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 5 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।