चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या नौ स्थित चांदमारी में फांसी लगाकर 26 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली.शव का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में किया गया। चांदमारी निवासी राम किशोर सिंह की 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सिंह शाम को मजदूरी कर घर लौटा। इस दरमियान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।