सागर नगर: थाना बहेरिया में सत्यम होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो घायल, एक की मौत
बहेरिया थाना क्षेत्र के सत्यम होटल के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की देर रात 12 बजे की है। दरअसल सेमा सत्ता ढाना निवासी अतुल धानक पिता काशीराम उम्र 25 वर्ष, मोहन धानक पिता रम्मू उम्र 22 वर्ष और राजा राम धानक पिता राईजा उम्र करीब 25