झालरापाटन: झालरापाटन की नई सब्जी मंडी इलाके में अज्ञात जनों ने व्यापारी की गाड़ी में की तोड़फोड़
झालरापाटन की नई सब्जी मंडी इलाके में अज्ञात लोगों ने एक किराना व्यापारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना का पता शनिवार सुबह 10:00 बजे चला जब व्यापारी ने अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। व्यापारी पवन मित्तल के अनुसार, उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और बोनट भी क्षतिग्रस्त पाया गया। बदमाशों ने जिन पत्थरों से शीशे तोड़े थे, वे गाड़ी के अंदर ही मिले।