चित्तौड़गढ़: जिला कांग्रेस कार्यालय में NSUI ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा मार्ग रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसयूआई चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद भी किया।