झाझा: चांय गांव स्थित मोदी टोला में एक घर और उसमें संचालित सीएसपी केंद्र से चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात किए चोरी
Jhajha, Jamui | Jul 23, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के चांय गांव स्थित मोदी टोला में एक घर में अज्ञात चोरों के द्वारा भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरो ने घर में रखे नगदी सहित जेवरात मिलाकर दस लाख रूपए की चोरी किया तो वही घर मे संचालित हो रहे सीएसपी केंद्र से भी लगभग डेढ़ लाख रूपए नगद की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर हार्ड डिस्क लेकर भाग निकला।