झाझा: योगियाटिला गांव में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट, रेफ़रल अस्पताल झाझा में कराया गया भर्ती
Jhajha, Jamui | Jul 22, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के योगियाटीला गांव में ससुराल में रह रही एक विवाहिता महिला के साथ के साथ उसके ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान की पहचान फुलकुमारी देवी के रूप में हुई है। जिसे उसके मायकों वालों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चिकित्सक के द्वारा किया गया।