झाझा: स्व. शिवनंदन यादव पार्क परिसर में पूर्व विधायक स्व. शिवनंदन यादव की मनाई गई 38वीं पुण्यतिथि।
Jhajha, Jamui | Jul 22, 2024 झाझा स्व.शिवनंदन यादव पार्क में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्व. शिवनंदन यादव की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के पूर्व विधायक डाॅ. रविंद्र यादव, नप के मुख्य पार्षद संजय यादव, सामाजिक नेता राजीव कुमार, उपमुख्य पार्षद विपीन साव एवं अन्य ने स्व. शिवनंदन यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।