झाझा: भलुआ मुहल्ले से शराब पीकर हंगामा मचा रहे प्राइवेट शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 22, 2024 झाझा नगर क्षेत्र के भलुआ मुहल्ले से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे में हंगामा मचाते गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई। जिसका सोमवार को रेफरल अस्पताल झाझा में मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक प्राइवेट शिक्षक है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।