पिंड्रा: चोलापुर में बेकाबू स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सूरापुर थाना क्षेत्र के कटहरगंज चौराहे के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि भागते समय स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट टूट कर वहीं गिर पड़ा जिससे स्कॉर्पियो की पहचानहो पाई। मृतक की पहचान काशीनाथ यादव के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।