एटा: जीटी रोड स्थित धानमील बालाजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान चली गोली, दो युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Etah | Jun 20, 2026 एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान पिस्टल चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।घायलों की पहचान अंश गुप्ता पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी हाथरस और वंश गुप्ता पुत्र आशु गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। ये दोनों मौसी की शादी में शामिल होने आए मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं।