आगरा: मथुरा यार्ड की हो रही रीमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनें की गई कैंसिल और कई का हुआ रूट डायवर्ट, PRO ने दी जानकारी
आगरा मंडल का एक मेजर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम कई सालों से प्लान किया जा रहा था। अब रेलवे के द्वारा मथुरा यार्ड की रीमॉडलिंग की जा रही है। जिससे यात्रियों को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक नया प्लेटफार्म मिलेगा जो 6 और 7 नंबर कहलाएगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया है कि मिडिल जनवरी से यह कार्य शुरू हुआ था और 5 से 6 फरवरी तक संपन्न हो जाएगा।