आगरा: व्यापारियों के अनुरोध पर महापौर हेमलता दिवाकर ने संजय पैलेस का किया निरीक्षण
महापौर हेमलता दिवाकर के द्वारा संजय पैलेस का निरीक्षण किया गया है। व्यापारियों ने अपनी समस्या को लेकर महापौर हेमलता दिवाकर से गुहार लगाई थी। जिसमें व्यापारियों का कहना था कि अगर पार्किंग एरिया में नाइट मार्केट लगेगी तो उनकी गाड़ियां कहां पार्क होंगी इस समस्या को देखते हुए महापौर ने व्यापारियों के हित में संजय पैलेस में नाइट मार्केट में लगाने के निर्देश दिए