जगाधरी: जिला जेल के पास से देसी कट्टे के साथ पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनको सूचना मिली थी एक लड़का जिला जेल के पास किसी वारदात की फिराक में है। मौके पर जाकर दबीश दी तो वहां से लोकेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे तलाशी रहने पर एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।