जगाधरी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वंचित समाज को उनका हक देने के चलते वंचित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
समाज के लोगों का कहाँ है कि कांग्रेस ने उनके हक को रद्द करने का काम किया था। मगर सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई के बाद अब उनको भाजपा ने उनका हक देने का काम किया है। इसको लेकर वह पूरी तरह से हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं। और उनका समर्थन भी करते हैं।उन्होंने कहा कि अगर उनको कोई हक दिला सकता है तो वह भाजपा सरकार है।